जितेन्द्र तिवारी

बिर्रा न्यूज- छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री अशोक बंजारे के निर्देशानुसार जिला जांजगीर चांपा के तहसील चाम्पा, बम्हनीडीह व सारागांव तहसील के पटवारी संघ का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से नरेन्द्र कुमार पटेल को सारागांव के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी।वही उपाध्यक्ष/सचिव अनुरंजन एक्क,संरक्षक अलोम बेग, कोषाध्यक्ष बिन्दू सनाड्य, मिडिया प्रभारी प्रकाश राठौर, अनिल वर्मा, महेंद्र कश्यप, कन्हैया सिदार,पूजा ताण्डे सदस्य बनाए गए हैं। तीनों तहसील के नवनियुक्त अध्यक्ष रोशन सिंह बिंझवार (चांपा तहसील),शिव शर्मा(बम्हनीडीह बम्हनीडीह) व नरेन्द्र पटेल (सारागांव तहसील) ने विश्वास जताया कि संगठन के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।उक्त बैठक चांपा तहसील में संपन्न हुआ। जिसमें तीनों तहसीलों के पटवारी उपस्थित रहे।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
