जगन्नाथ बैरागी

शर्मनाक घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली की है जहां एक मस्जिद में पानी लेने गयी एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में 48 वर्षीय एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार शाम हुई। लड़की ने घर लौटकर अपने माता-पिता को आपबीती बतायी।
पुलिस के अनुसार परामर्श देने के बाद लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। लड़की के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि उनकी बेटी पानी लाने मस्जिद गयी थी जहां मौलवी ने कथित रूप से उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर भादंसं और पोक्सो कानून की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं। उसे सोमवार सुबह गाजियाबाद के लोनी से गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारी के अनुसार मौलवी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वह राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार मस्जिद के आसपास पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं क्योंकि स्थानीय लोग विरोध के लिए वहां पहुंचे थे।
- ‘समाधान समारोह 2026’ की पहल: सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों का होगा त्वरित निपटारा, 21–23 अगस्त को विशेष लोक अदालत… - May 2, 2026
- युवा जोश से सशक्त होगी भाजपा: सालर-मल्दा मंडल में युवा मोर्चा का विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी… - May 2, 2026
- “संजय पाण्डेय की प्रेरणा से जागा खेल जुनून” — ग्रीष्मकालीन शिविर में युवाओं को मिला आत्मविश्वास और सफलता का मंत्र… - May 2, 2026
