रायगढ़, बात हे अभिमान के छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान के, सेवा-जतन-सरोकार छत्तीसगढ़ सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर उनकी उपलब्धियों एवं योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनसंपर्क विभाग द्वारा विकासखण्डवार छायाचित्र आधारित विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में विकासखंड बरमकेला के बस स्टैण्ड में जनसम्पर्क विभाग द्वारा आज छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य सरकार के 3 वर्षो की उपलब्धियों के साथ हो रहे विकास कार्यो के बारे में जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणों ने जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गयी फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिसमेंं छ.ग.शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी जा रही है। फोटो प्रदर्शनी देखने आये बरमकेला के श्री किशोर पटेल ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का यह एक सराहनीय पहल है। उन्होंने जनसम्पर्क विभाग की प्रशंसा की। श्री ताराचंद पटेल ने कहा कि गोधन न्याय योजना एवं राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 25 सौ में धान खरीदी काफी सराहनीय कदम है। साथ ही हाल में महिला समूहों का ऋण माफी से भी आमजनों को बहुत ही लाभ मिला है। प्रदर्शनी को देखने आए अन्य लोगों ने भी शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी शिविर में ली। इस दौरान श्री अरूण शर्मा सहित गणमान्य नागरिक, स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।
जनमन सहित अन्य प्रचार समाग्रियों का नि:शुल्क वितरण- प्रदर्शनी में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन, राजीव गांधी किसान न्याय योजना ब्रोशर, विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी वाली विभिन्न प्रकार की फ्लायर्स सहित अन्य प्रचार सामग्री का नि:शुल्क वितरण किया गया, जिसकी ग्रामीणों ने काफी सराहना की। गौरतलब है कि फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से छ.ग.शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा,गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी के क्रियान्वयन, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी न्याय योजना, मनरेगा, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान सहित कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।

- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

