रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना नए मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आज भी पूरे प्रदेश में 150 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 500 के पार हो गई है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में आज 24710 टेस्ट हुए थे, जिसमें 150 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, आज 16 मरीज स्वास्थ होकर घर लौटे। राहत की बात ये है कि प्रदेश में आज एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है और 12 जिलों में कोरोना के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं। लेकिन रायगढ़ के बाद अब रायपुर, बिलासपुर और कोरबा में नए मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
बता दें कि आज रायपुर में 28, बिलासपुर में 31, रायगढ़ में 32, कोरबा में 21 और दुर्ग में 11 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।
- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




