आगरा (उप्र)/चलती कार में 18 वर्षीय एक युवती से बलात्कार करने के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

युवती द्वारा यहां सिकंदरा थाने में दर्ज कराए गए मामले के अनुसार, एत्मादपुर निवासी कृष्णा (22) और हेमंत (22) ने 19 दिसंबर को उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया और फिर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने इस कृत्य का वीडियो भी बना लिया और घटना का खुलासा करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
क्षेत्रीय अधिकारी हरिपर्वत लखन सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, कृष्णा ने करीब छह महीने पहले सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती की थी और 19 दिसंबर को उसे मिलने के लिए बुलाया था। उन्होंने कहा कि हेमंत कृष्णा का मित्र है।
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
