नई दिल्ली। कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन कहर बरसाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते कई देशों ने अब पाबंदियां लगानी शुरू कर दिया है। नीदरलैंड की सरकार ने 14 जनवरी तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है।

इसके अलावा कई ऐसे देश हैं जहां क्रिसमस और नए साल के सेलिब्रेशन पर ब्रेक लगा दिए हैं। ऐसे में अब सवाल उठता है कि बढ़ते मामलों के बीच अब भारत में भी किस तरह की पाबंदियां लगाएगी।
यहां लगा प्रतिबंध
नीदरलैंड ने 14 जनवरी तक संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। वहां अब स्कूल, कॉलेज, म्यूज़ियम, पब, डिस्कोथेक और रेस्टोरेंट्स पूरी तरह बंद रहेंगे। वहीं, अमेरिका और ब्रिटेन की सरकारें क्रिसमस और नए साल पर भीड़ को देखते हुए आंशिक लॉकडाउन या प्रतिबंध लगा सकती हैं।
ब्रिटेन में फिलहाल नाइट क्लब और पार्टियों में जाने से पहले वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य कर दिया है। इजरायल ने आज से अमेरिका, कनाडा और जर्मनी सहित 10 देशों को नो-फ्लाई लिस्ट में डालकर यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।
फ्रांस की बात करें तो यहां की सरकार ने क्रिसमस और नये साल पर आतिशबाजी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है ताकि लोग इकट्ठे ना हो सकें। इसके अलावा आयरलैंड ने पब और बार में रात 8 बजे के बाद एंट्री बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
भारत में ओमिक्रॉन के मामलों की बात करें तो यहां केस बढ़कर 161 हो चुके हैं। वहीं ओमिक्रॉन की संक्रमण दर को देखते हुए भारत को भी जल्द बड़ा फैसला लेना होगा। बताते चले कि विशेषज्ञों ने ओमिक्रॉन को कोरोना की तीसरी का कारण बता चुके हैं। वहीं जनवरी में केस बढ़ने की आशंका जताई हैं।
राज्यों में सामने केस
महाराष्ट्र- 54, दिल्ली-32, तेलंगाना- 20, राजस्थान-17, गुजरात- 13, केरल-11, कर्नाटक-8, उत्तर प्रदेश में 2 और तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ में ओमिक्रॉन का एक- एक मामला सामने आया है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




