नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा इलाके के एक हाई प्रोफाइल सोसायटी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 24 साल की लड़की सातवीं मंजिल से नीचे गिर गई। छत से गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में सोसायटी गार्ड ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि युवती जिस समय छत से गिरी, उस समय वह निर्वस्त्र हालत में थी।

मिली जानकारी के अनुसार लड़की पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और हरियाणा के पानीपत में रहती है। 12 दिसंबर को लड़की ग्रेटर नोएडा अपने दोस्त से मिलने आई थी। आधी रात के आसपास लड़की अचानक सातवीं मंजिल से नीचे गिर गई। शुरुआती जांच में पुलिस को यह पता चला है कि लड़की नींद और नशे में होने की वजह से खिड़की से नीचे गिर गई।

बताया जा रहा है कि लड़की के दोस्त ने पुलिस को बताया कि जिस दिन यह घटना हुई, उस रात दोनों ने पार्टी की थी और आधी रात के वक्त जब लड़की बाथरूम गई और खिड़की से नीचे गिर गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में लड़की डॉक्टरों की निगरानी है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
