जगन्नाथ बैरागी

छत्तीसगढ़ के राजनादगांव जिले के गंडई थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय बेटे के सामने उसकी मां के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म से पहले आरोपितों ने पीड़िता और उसके बच्चे का अपहरण भी किया। दोनों को उठाकर गांव के श्मशाम ले गए थे, जहां आरोपितों ने बच्चें का गला दबाकर उसे जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता से दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत के बाद गंडई पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना मंगल-बुधवार की दरमियानी रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच की है। पीड़िता सोई थी, तभी आरोपित ठंडार निवासी 24 वर्षीय कृष्णा जांगड़े और 27 वर्षीय चोवाराम टंडन पीड़िता के घर पहुंचे।
पीड़िता और बच्चे का उठाकर आरोपित गांव के श्मशान की ओर ले गए, जहां बच्चे का गला दबाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ जबरदस्ती की। दूसरा आरोपित चोवाराम बच्चे का मुंह दबाकर सामने खड़ा रहा। इधर आधी रात पत्नी और बच्चे के गायब होने को लेकर पीड़िता का पति घर और गांव में उन्हें ढूंढता रहा।
दूसरे दिन सुबह जब पीड़िता बेटे को लेकर घर आई तब पति व स्वजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति के साथ गंडई थाना जाकर दुष्कर्म व अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए गंडई पुलिस ने दस घंटे के भीतर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को विधिवत गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया।
- ‘एक पेड़ अडानी के नाम’ लगाकर रमेश खूंटे ने खोला मोर्चा..जल-जंगल-जमीन की बलि देकर वन महोत्सव का पाखंड कर रही सरकार- रमेश खूंटे - August 9, 2026
- सारंगढ़ में विकास की सौगात देंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, 10-11 अगस्त को जिले में रहेंगे… - August 9, 2026
- शराब तस्करों पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, ढाबे से अवैध शराब जब्त… - August 9, 2026




