सेमरा- समीपस्थ ग्राम अवरीद में यज्ञ आचार्य अमित मिश्रा के नेतृत्व में पुनः चौथा वर्ष भव्य रूद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन आगामी 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक किया जाएगा। जिसकी तैयारी जोरों पर है। आचार्य अमित मिश्रा जी ने बताया कि इस रूद्र महायज्ञ में दूर-दूर से साधु सन्यासी पहुंचेंगे साथ ही जूना अखाड़े के थानापति जी एवं वृंदावन शंकराचार्य पीठाधीश्वर दंडी स्वामी यदुनंदन जी महाराज पहुंचेंगे वहीं श्री धाम वृंदावन से भागवत आचार्य दयाराम दास जी महाराज साथ ही यज्ञशाला में 16 ब्राह्मण बनारस हरिद्वार प्रयाग एवं गुजरात से पहुंचेंगे ग्रामीणों में इस ले करके बहुत ही खुशी का माहौल है गांव के सरपंच पंच एवं ग्रामवासी एवं सभी क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को लेकर के खुशी का माहौल है आचार्य अमित मिश्रा जी ने बताया कि इस महान आयोजन में सभी अपने अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए इस यज्ञ को निर्विघ्न रूप से संपन्न करेंगे साथ ही आचार्य अमित मिश्रा जी ने समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि कोरोनावायरस कोविड-19 की प्रोटोकॉल का आदेश करते हुए इस आयोजन को सफल बनाएंगे।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
