नई दिल्ली: को लेकर विश्व स्वास्थय संगठन यानी WHO ने लोगों को एक बार फिर चेताया है। दुनिया भर में तेज़ी से पैर पसार रहा ये वैरिएंट अब तक करीब 38 देशों में फ़ैल चुका है। आपने हमसे एक वीडियो में ये पूछा था कि क्या जिन्हें पहले कोरोना हो चुका है क्या उसके बाद भी ओमीक्रॉन वैरिएंट उन लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है? अब WHO ने इस पर नई जानकारी लोगों को दी हैं। WHO के अनुसार, शुरुआती डेटा बताते हैं कि कोविड का ओमिक्रॉन वैरिएंट उन लोगों को फिर से आसानी से शिकार बना सकता है जो इस वायरस से पहले संक्रमित हो चुके हैं. हालांकि, डेल्टा की तुलना में ये बीमारी हल्की रहेगी।

WHO के चीफ टेड्रोस ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भले इसकी गंभीरता कम हो लेकिन इसे लेकर बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। ‘उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘किसी भी तरह की लापरवाही से जान भी जा सकती है। WHO के इमरजेंसी डायरेक्टर माइकल रयान ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भले ही नया वैरिएंट पिछले की तुलना में कम खतरनाक हो लेकिन अगर यह अधिक तेजी से फैलता है तो यह अभी भी ज्यादा लोगों को बीमार कर सकता है. ये हेल्थ सिस्टम पर बोझ डाल सकता है और ज्यादा लोगों की मौत हो सकती है।

इसके साथ ही स्वीडन की द यूनिवर्सिटी ऑफ गोथेनबर्ग की रिसर्च में ये भी पता चला है कि ऐसे मोटे मरीज़ जिनका BMI यानी बॉडी मास्स इंडेक्स ज़्यादा होता है। अगर वो कोविड से संक्रमित होते हैं तो उनमें मौत का खतरा भी दोगुना होता है। यूनिवर्सिटी ने अपनी रीसर्च में ऐसे 1500 लोगों को शामिल किया जो कोविड की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे। रिसर्च के मुताबिक़ जिन obese मरीज़ों का BMI ज़्यादा था उन्हें ICU में भर्ती होने की ज़रूरत पड़ी।
Body Mass Index दरअसल आपके शरीर की लम्बाई और वज़न के ratio को कहते हैं। ये आपको बताता है कि आपकी लम्बाई के हिसाब से आपका वज़न कितना होना चाहिए और ये ज़्यादा है या कम। WHO के हिसाब से अगर आपका BMI 25 से ज़्यादा है तो आप overweight हैं। वहीं अगर ये नंबर 30 से ज़्यादा होता है तो आप मोटापे या ओबेसिटी से ग्रस्त हैं और कोविड की स्थिति में आपको ज़्यादा तकलीफ हो सकती है। भारत में भी कोविड का नया वैरिएंट ओमीक्रॉन दस्तक दे चुका है। अब ऐसे में ये हम पर निर्भर करता है कि हम सावधानी बरतकर इसे फैलने से रोकते हैं या लापरवाही बरतकर इसकी तीसरी लहर का स्वागत करते हैं।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
