रायगढ़/जिले में बेलगाम हैवी वाहनों के खूनी पहिए का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के नेशनल हाईवे पर लगातार हो रही है एक के बाद एक सड़क हादसे कि खबर सामने आती ही रहती है। सड़कों पर निकालना मतलब जान हथेली पर निकालना जैसे हो गया है। सड़क पर निकले और कब क्या हो जाये भगवान ही मालिक है।


अभी अभी खरसिया थाना क्षेत्र से एक बड़ी एक्सीडेंट की खबर सामने आ रही है। जहां तेज रफ्तार अज्ञात बेलगाम ट्रेलर ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर मौके से फरार हो गया। वहीं मौके पर स्थानीय लोगों ने जब इस दृष्य को देखा तो उन्होंने देरी न करते हुए 108 को इसकी सूचना दी और साथ ही खरसिया पुलिस को इस घटना की सूचना दी है।

घटना खरसिया – शक्ति नेशनल हाईवे 49 ग्राम बोतल्दा अटल रॉक गार्डन के पास की बताई जा रही है। मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस के द्वारा घायल बाइक सवार को खरसिया सिविल अस्पताल ले जाया गया है। उसकी हालत नाजुक है इसलिए उसे रायगढ़ रिफर कर दिया गया है।

खरसिया टीआई एस आर साहू से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार बघौद निवासी अमोल साय बरेठ जिला जांजगीर-चांपा का निवासी है। बाईक सवार फोर्टिस जिंदल अस्पताल रायगढ़ में हाऊस कीपिंग का काम करता है। फिलहाल स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 से घायल को अस्पताल ले जाया गया है वहीं मौके पर पहुंची खरसिया पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रेलर की पतासाजी कर रही है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
