जगन्नाथ बैरागी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार 26 मई से देशी शराब दुकानों को खोल दिया गया है. आज अचानक शराब दुकानें खुलने से शराबियों की लंबी कतार लग गई. शराबी एकाएक शराब लेने दुकान पर टूट पड़े. खरीदारों की भीड़ में शारीरिक दूरी का नियम भी तार-तार हो गया. शराब के चक्कर में शराब प्रेमी दुनियादारी छोड़कर दुकानों में कतार लगाए खड़े हो गए. प्रदेश में शराब दुकान खुलने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शायराना अंदाज में ट्वीट कर राज्य सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि “बेफिक्र होकर सोया हुआ है हाकिम, सड़कों पर मौत का बाजार खोलकर”.

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर शराब दुकानों में भीड़ का वीडियो भी जारी किया है. उन्होंने कहा कि कहा कि “बेफिक्र होकर सोया हुआ है हाकिम, सड़कों पर मौत का बाजार खोलकर”. हाथ में गंगाजल लेकर शराबबंदी का वादा करने वाले भूपेश बघेल ने इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया. कांग्रेस सरकार की कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी देखिये!
- सारंगढ़:नन्हें कदमों को मिला सड़क सुरक्षा का पाठ, यातायात नियमों का दिलाया संकल्प… - July 27, 2026
- सारंगढ़:बारिश बनी आफत, उफनते लात नाला में पूरी रात पेड़ के सहारे फंसे रहे बुजुर्ग, सुबह रेस्क्यू टीम ने बचाई जान… - July 27, 2026
- सारंगढ़:उफनते लातनाला ने निगली कार, कलेक्टर-एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा… - July 27, 2026




