इरोड,। तमिलनाडु के इरोड जिले में शिक्षक द्वारा दुष्कर्म के बाद 10वीं कक्षा की एक छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी शिक्षक को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता नाबालिग है और आरोपी शिक्षक के पास कोचिंग के लिए जाया करती थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिक्षक (32) जिले के अंतियूर का रहने वाला है। आरोपी शिक्षक ने कुछ महीने पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसका यौन शोषण किया था, जिसके परिणामस्वरूप पीड़िता गर्भवती हो गयी। इसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस में इस मामले की शिकायत की, जिसके बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- वैभव सूर्यवंशी केवल 15 की उम्र में संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी, ईशान किशन करेंगे कप्तानी… - July 30, 2026
- सारंगढ़:नाबालिगों पर सख्ती, सड़क सुरक्षा पर बड़ी पहल: एसपी सुनील शर्मा की मुहिम से जिले में अनुशासन की नई मिसाल… - July 30, 2026
- छत्तीसगढ़:8 माओवादियों ने डाले हथियार, पुलिस के सामने किया सरेंडर; लच्छू और रंगा जैसे कुख्यात भी शामिल… - July 30, 2026




