सारंगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के पालन में गुलाब सिंह राठौर ने सोमवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नवीन जिला विपणन अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। जिला विपणन कार्यालय पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, मुख्यालय नवा रायपुर द्वारा 22 अक्टूबर 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत गरियाबंद जिले में पदस्थ सहायक प्रबंधक गुलाब सिंह राठौर का तबादला सारंगढ़ किया गया है। वहीं, सारंगढ़ में जिला विपणन अधिकारी के पद पर कार्यरत शीतल भोई का स्थानांतरण महासमुंद जिले में किया गया है।
पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त जिला विपणन अधिकारी राठौर ने कार्यालयीन गतिविधियों एवं विभागीय कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जिले में विपणन संघ से संबंधित कार्यों के सुचारू संचालन, विभागीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की बात कही।
उनके पदभार ग्रहण करने से विभागीय कार्यों को गति देने और जिले में विपणन संघ से संबंधित गतिविधियों के बेहतर संचालन की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर लेखा अधिकारी मनोज कुमार साहू, वरिष्ठ सहायक श्रीमती बबली राय, क्षेत्र सहायक सुश्री लीना मानिकपुरी, टीकाराम राठौर एवं व्यास देव साहू सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
- 15 दिन में सड़क सुधारो, वरना उग्र आंदोलन…जर्जर सारंगढ़-बिलासपुर मार्ग को लेकर NSUI ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन… - October 26, 2026
- सड़क हादसे में परिवार का सहारा छिना, तीन बच्चों के भविष्य पर संकट… - October 26, 2026
- सतर्क नागरिक, सुरक्षित सारंगढ..एसडीओपी गोबिंद दीवान की अनूठी पहल, गांव-गांव में गूंज रहा जागरूकता का संदेश… - October 26, 2026
