सारंगढ़। बरसात के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सरसीवा–हसौद मार्ग पर गड्ढों की मरम्मत और डामरीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। सड़क मरम्मत शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
लगातार बारिश के कारण जिले के कई मार्गों की हालत खराब हो गई थी। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन जाने से आम नागरिकों, ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खराब सड़कों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में सड़कों की स्थिति की समीक्षा कर संबंधित विभाग को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे।
इसी के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा सरसीवा–हसौद मार्ग पर गड्ढों को भरने और डामरीकरण का काम कराया जा रहा है। सड़क की मरम्मत पूरी होने से आवागमन अधिक सुगम होने के साथ ग्रामीणों, व्यापारियों और रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।
जिला प्रशासन द्वारा जनसुविधा और सुरक्षित यातायात को ध्यान में रखते हुए सड़क संधारण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा होगा, ताकि बरसात के बाद सड़क पर बनी परेशानियों से लंबे समय तक राहत मिल सके।
- अमलीपाली केडार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया मरीजों का उपचार… - October 18, 2026
- माँ दुर्गा के दरबार में पहुंचे राम नारायण देवांगन, नगर की खुशहाली की कामना… - October 18, 2026
- नन्हीं अनमोल ने मां सिद्धिदात्री का रूप धर जीता सबका दिल, जयकारों से गूंज उठा गरबा पंडाल… - October 18, 2026
