सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के तत्वावधान में भारत माता चौक, सारंगढ़ में महिला सम्मान, सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष श्रीमती बैजन्ती नंदराम लहरे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में बैजन्ती लहरे का नेतृत्व, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता प्रमुख रूप से सामने आई।
छत्तीसगढ़ प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्योति लाल पटेल के आदेश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जेएनयू प्रकरण से जुड़े छात्राओं के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के आरोपों और इस मामले में कांग्रेस की भूमिका को लेकर महिला मोर्चा ने विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
जिला अध्यक्ष बैजन्ती नंदराम लहरे ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं और बेटियों का सम्मान सर्वोपरि है। उनके सम्मान, सुरक्षा और न्याय के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा अन्याय के खिलाफ हमेशा मजबूती से आवाज उठाता रहेगा तथा महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करेगा।
बैजन्ती लहरे के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता और संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन किया। महामंत्री श्रीमती शिवानी साहू एवं श्रीमती रागनी केसरवानी ने भी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को प्रभावी बनाया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी श्री शंकर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्योति लाल पटेल, श्रीमती गीतांजलि पटनायक, महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महिला कार्यकर्ता तथा भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने बैजन्ती नंदराम लहरे के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में महिला मोर्चा जिले में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं और बेटियों के सम्मान की रक्षा करने तथा अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया गया।



- सेवा संकल्प अभियान: कोसीर में स्वच्छता और हरियाली का संदेश… - October 12, 2026
- मरीजों की परेशानी पर संजय भूषण पांडेय गंभीर, जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए उठाई आवाज… - October 12, 2026
- जयकारों से गूंजा सारंगढ़, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा अग्र समाज… - October 12, 2026
