सारंगढ़-बिलाईगढ़। राज्य शासन की सुशासन नीति के अनुरूप जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील निराकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी का जीवंत उदाहरण सारंगढ़ में देखने को मिला, जहां सीएम हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायत पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दिव्यांग सौरभ केशरवानी को घर बैठे आधार सेवा उपलब्ध कराई।
सारंगढ़ के धरम गली, मकान नंबर 261 निवासी सौरभ केशरवानी को अपने आधार दस्तावेज में मोबाइल नंबर अपडेट कराना था। गंभीर शारीरिक अस्वस्थता और दिव्यांगता के कारण उनके लिए आधार सेवा केंद्र तक जाना बेहद मुश्किल था। कई प्रयासों के बाद भी जब समस्या का समाधान नहीं हो सका, तो उन्होंने अपनी परेशानी सीएम हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाई। ई-जिला प्रबंधक एवं तकनीकी टीम आवश्यक उपकरणों और विशेष बायोमेट्रिक किट के साथ सीधे सौरभ के घर पहुंची। टीम ने मौके पर ही आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी कर दी।
लंबे समय से चली आ रही समस्या का घर बैठे समाधान होने से सौरभ के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने प्रशासन की इस संवेदनशील पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार जताया।
सौरभ ने कहा कि दिव्यांगता के कारण आधार केंद्र तक पहुंचना उनके लिए काफी कठिन था, लेकिन हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के बाद प्रशासन स्वयं उनके घर पहुंच गया और उनकी समस्या का समाधान कर दिया।
यह पहल बताती है कि ‘विष्णु का सुशासन’ केवल सरकारी नारा नहीं, बल्कि जरूरतमंद और अंतिम पंक्ति के नागरिक तक सुविधाएं पहुंचाने की प्रभावी व्यवस्था बन रहा है। जिला प्रशासन की इस तत्परता से दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन की तस्वीर भी सामने आई है।

- भौंकता रहा कुत्ता और पति का गला दबाती रही खूंखार बीवी, औरत का सबसे खौंफनाक रुप कैमरे में कैद… - September 5, 2026
- अरहर-मूंग तो रोज खाते हैं, आज बनाएं प्रोटीन का खजाना कही जाने वाली ‘पंचकुटी दाल’, नोट करें रेसिपी… - September 5, 2026
- मिर्जापुर: द मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम… - September 5, 2026
