छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में जन्माष्टमी उत्सव की तैयारियों के दौरान एक दुखद हादसा हो गया. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजीव गांधी चौक पर मटकी फोड़ कार्यक्रम के लिए मटकी बांध रहा एक युवक गलती से हाई टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया.

राजीव गांधी चौक पर हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल युवक की पहचान रेहान खान के रूप में हुई है. वह राजीव गांधी चौक पर मटकी बांधने का काम कर रहा था, तभी उसका हाथ या शरीर ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से छू गया. करंट लगते ही वह नीचे आ गिरा और झुलस गया.
सिम्स में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे युवक को बिलासपुर के सिम्स (CIMS) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है. सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है.
- ग्राम पंचायत कनकबीरा में जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से संपन्न..जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत.. - September 4, 2026
- छत्तीसगढ़:21 सितंबर से कक्षा 1 से 12वीं की तिमाही परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूल… - September 4, 2026
- छत्तीसगढ़:जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय करंट की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती… - September 4, 2026
