महिला एशिया कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गई है. गुरुवार की रात भारत ने हांगकांग के साथ खेले गए मुकाबले में 137 रनों से बड़ी जीत दर्ज की अगले राउंड में पहुंच गई. बैक टू बैक 2 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन गई है.

अब देखने वाली बात होगी कि बाकी की 3 टीमें कौन सी होती हैं.
भारत ने हांगकांग को 137 रन से हराया
हांगकांग के साथ खेले गए मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, जिसमें 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बोर्ड पर लगा दिए. भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 124 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को इस बड़े लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. जबकि दूसरे छोर पर आ रहे बल्लेबाजों में से कोई भी बल्लेबाज 30 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच सका. 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम सिर्फ 56 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई भारत ने 137 रन से मुकाबले को जीतकर अपने नाम कर लिया.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई
महिला एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने बैक टू बैक 2 मैच जीते सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब तक भारत ने इस टूर्नामेंट में 2 मैच खेले हैं 4 अंक +5.775 नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर रहते हुए अगले राउंड में पहुंच गई है. भारत ने पहले मैच में थाईलैंड को हराया था.
ग्रुप-ए में शामिल पाकिस्तान की टीम के पास अभी भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है. पाकिस्तान ने एक ही मैच खेला है, जिसे जीतकर टीम दूसरे स्थान पर काबिज है. पाकिस्तान अगर बचे हुए 2 मैचों में से एक मैच जीत लेती है या फिर अपने रन रेट को बेहतर रखती है, तो वह सेमीफाइनल में आसानी से पहुंच सकती है.
- देश के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर, किसी को कहा जाता गुप्त वृंदावन तो कहीं पहुंचती है महाकाल की सवारी… - September 4, 2026
- रात में पानी पीना और पेशाब के लिए उठना, ये एक गलती आपकी जान ले सकती है. सावधान रहें… - September 4, 2026
- प्रोटीन से भरपूर टोफू क्रम्बल बाउल घर पर बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक डिनर… - September 4, 2026
