रायगढ़ः जिले के सोनमुड़ा इलाके में एक शराबी पिता ने अपने 3 साल के बच्चे को बेचने की कोशिश की और जब पूरे मामले की जानकारी बच्चे की मां को लगी तो बच्चे की मां ने चाइल्डलाइन और बाल संरक्षण समिति में इसकी शिकायत की। जिसके बाद बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया गया। दरअसल बच्चे के माता-पिता विवाद के बाद अलग-अलग रह रहे थे।

इसी बीच मुंबई के एक व्यक्ति ने रायगढ़ में रह रहे अपने दोस्त से एक बच्चा गोद लेने की इच्छा जताई जिसके बाद बच्चे के पिता ने महज 50 हजार रुपए में बच्चे को बेच दिया। लेकिन पंजीयन कार्यालय में हो रही कागजी कार्रवाई की जानकारी जब मां को मिली तो उसने चाइल्डलाइन और बाल संरक्षण समिति में शिकायत की। चाइल्डलाइन ने तीनों पक्षों को बुलाकर सभी के बयान दर्ज किए। जिसके बाद बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया गया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
