बिलाईगढ़। विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत खैरझीटी निवासी स्वर्गीय झाड़ू राम यादव के दशगात्र (दशकर्म) कार्यक्रम में क्षेत्र एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, समाज के पदाधिकारी और ग्रामीण शामिल हुए। उपस्थितजनों ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम में झेरिया यादव समाज परिक्षेत्र बिलाईगढ़ के अध्यक्ष धनेश यादव, सचिव संतोष सिंह यादव, कोषाध्यक्ष आशीसिंग यादव, संगठन मंत्री मेहतर यादव, ऑडिटर धनेश्वर यादव, सहसचिव श्याम लाल यादव, सहित सोना राम यादव, पूर्व सचिव संतोष यादव, शंकर यादव, राम कुमार यादव, अलग राम यादव एवं सलाहकार रामलाल यादव सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।
दशकर्म कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय झाड़ू राम यादव के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वातावरण शोकमय रहा और लोगों ने दिवंगत के परिजनों को ढांढस बंधाया।
उपस्थितजनों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
- सेवा संकल्प अभियान: कोसीर में स्वच्छता और हरियाली का संदेश… - October 12, 2026
- मरीजों की परेशानी पर संजय भूषण पांडेय गंभीर, जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए उठाई आवाज… - October 12, 2026
- जयकारों से गूंजा सारंगढ़, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा अग्र समाज… - October 12, 2026
