रायगढ़/पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी निमिषा पांडे के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सुमंत राम साहू द्वारा फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 28 नवंबर को फरार 9 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया । उल्लेखनीय है कि सभी वारंटियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी करने पर उन्हें जेल दाखिल किया गया है

इन वारंटियों पर हुई कार्यवाही
1- धरमलाल पिता भरत पटेल निवासी बसनाझर 2- भरत पटेल पिता रामप्रसाद निवासी बसनाझर 3- बकला पिता भरत पटेल प्रकरण क्रमांक 1610/2009 चोरी, बलवा, मारपीट के आरोपीगण 4- भूषण यादव पिता धनीराम यादव निवासी पलगड़ा 5-नरेंद्र यादव पिता सुरीत राम यादव निवासी पलगड़ा 6- सुकांति यादव पति फूल सिंह 7-फूल सिंह पिता साधूराम प्रकरण क्रमांक 805/2018 बलवा, मारपीट के आरोपीगण 8- विमला बाई पति मुकुलचरण निवासी तुरी बरगढ़ प्रकरण क्रमांक 33/2018 आबकारी एक्ट की आरोपिया 9- सोहन लाल भारदद्वाज पिता नेतराम भारद्वाज छोटे डूमरपाली प्रकरण क्रमांक 644/2018 आबकारी एक्ट का आरोपी । न्यायालय पेशी पर उपस्थित नहीं होने वालों पर माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी कर समय पर तामिली किए जाने के दिशा निर्देशों पर खरसिया पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाही कर वारंटियों को न्यायालय पेश किया जा रहा है, कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा ।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
