छत्तीसगढ़ में लंबे समय के इंतजार के बाद शिक्षा विभाग ने 700 शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया है। 400 शिक्षकों के ट्रांसफर को रोक दिया गया है। शनिवार को शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया है।

ट्रांसफर के लिए तैयार की गई सूची में व्यापक स्तर पर छटनी और परीक्षण के बाद फाइनल लिस्ट को जारी किया गया है।
सूची में 400 नाम रोके गए
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अलग-अलग कारणों से करीब 400 शिक्षकों के नाम अंतिम सूची से हटा दिए गए। अब विभाग अगले चरण में ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम शुरू करने की तैयारी पर भी मंथन कर रहा है। ट्रांसफर के लिए विभाग ने पहले करीब 1,600 शिक्षकों की लिस्ट तैयार की थी। इसके बाद इस लिस्ट की समीक्षा की गई और संख्या कम करने के निर्देश दिए गए।
इन शिक्षकों का नहीं हुआ ट्रांसफर
शिक्षा विभाग द्वारा ट्रांसफर की प्रक्रिया में विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था और विद्यार्थियों के हित को प्राथमिकता दी गई। युक्तियुक्तकरण से प्रभावित शिक्षक, एकल शिक्षकीय विद्यालयों में पदस्थ शिक्षक, ऐसे शिक्षक जिनके ट्रांसफर से विद्यालय शिक्षकविहीन हो सकता था, अधिसूचित क्षेत्र से गैर-अधिसूचित क्षेत्र में ट्रांसफर के प्रकरण तथा अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में पदस्थ शिक्षकों के मामलों का परीक्षण करते हुए उन्हें अंतिम सूची में शामिल नहीं किया गया।
ट्रांसफर के बाद स्कूलों में नहीं होगी टीचरों की कमी
विभाग का स्पष्ट मानना रहा कि किसी शिक्षक के ट्रांसफर के कारण विद्यालय में शिक्षकों की कमी नहीं होनी चाहिए और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। अनुशंसा और प्राप्त आवेदनों के आधार पर तैयार हुई थी सूची। ट्रांसफर के लिए प्राप्त आवेदनों एवं विभिन्न स्तरों से प्राप्त अनुशंसाओं के आधार पर प्रस्ताव तैयार किए गए थे। इसके बाद विभागीय स्तर पर प्रत्येक प्रकरण का परीक्षण किया गया।
प्रारंभिक सूची से लेकर अंतिम सूची तक कई स्तरों पर जांच के बाद करीब 400 नामों को हटाया गया। अब अंतिम रूप से स्वीकृत शिक्षकों के ट्रांसफर आदेश जारी होने के साथ ही इस पूरी प्रक्रिया को लेकर चल रहा इंतजार समाप्त हो गया है।
शिक्षा विभाग में शनिवार को जारी की ट्रांसफर लिस्ट
700 शिक्षकों का एक साथ हुआ तबादला
लिस्ट में रोके गए 400 शिक्षकों के नाम
अगली बार लागू हो सकती है ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी
अगले चरण में ऑनलाइन तबादले की तैयारी
अधिकारियों ने बताया कि शिक्षक ट्रांसफर की वर्तमान प्रक्रिया के बाद शिक्षा विभाग अब भविष्य की ट्रांसफर व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सरल एवं तकनीक आधारित बनाने पर भी विचार कर रहा है। विभागीय स्तर पर शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन लेने की व्यवस्था लागू करने को लेकर मंथन जारी है। यदि ऑनलाइन व्यवस्था लागू होती है तो शिक्षक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से स्वयं ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने, दस्तावेजों के डिजिटल प्रबंधन, आवेदन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग तथा समयबद्ध निराकरण में मदद मिलने की उम्मीद है।
- छह गायों से 65 लीटर दूध, नीलाम्बर की बदली तकदीर…. - September 27, 2026
- एनीमिया के खिलाफ सतत अभियान जरूरी, जांच और जागरूकता से बच सकती हैं जिंदगियां… - September 27, 2026
- जलप्रलय की कगार पर महानदी..सड़कों पर सैलाब, गिधौरी से चंद्रपुर तक हाहाकार..पोरथ शिव मंदिर जलमग्न, डाकघर और राशन गोदाम में घुसी बाढ़..सारंगढ़-रायगढ़ हाईवे ठप, लात नाला पुल डूबा..धान की फसलें तबाह, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न… - September 27, 2026
