न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ने से चिंताएं भी बढ़ गई हैं। स्थिति को देखते हुए गवर्नर ने ‘डिजास्टर इमरजेंसी’ घोषित कर दी है। गवर्नर ने संक्रमण दर में आई बढ़ोतरी और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में आई तेजी का हवाला देते हुए राज्य में ‘डिजास्टर इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया। गवर्नर के आदेश का शीर्षक- “न्यूयॉर्क राज्य में आपदा आपातकाल की घोषणा” है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बोत्सवाना में पहली बार सामने आया कोविड का ‘चिंताजनक’ वैरिएंट ‘आ रहा है।’ महामारी विज्ञानियों का कहना है कि यह वैरिएंट बेहद ‘चिंताजनक’ है और ‘महामारी 2.0’ को बढ़ावा दे सकता है। विशेषज्ञों की चेतावनी के बाद ही उन्होंने ‘आपातकाल की स्थिति’ की घोषणा की है।
डेलीमेल से बात करते हुए विशेषज्ञों ने देशों से यात्रा प्रतिबंध लागू करने का आग्रह किया है। अमेरिका ने म्यूटेंट स्ट्रेन ओमीक्रोन को आने से रोकने के लिए आठ दक्षिणी अफ्रीकी देशों की उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है जो सोमवार से लागू होगा। शुक्रवार रात दक्षिण अफ्रीका से एक फ्लाइट नीदरलैंड्स में उतरी, जिसमें दर्जनों लोग ओमीक्रोन से संक्रमित थे। सभी यात्रियों को क्वारंटीन कर दिया गया है और उनका टेस्ट किया जा रहा है।
3 दिसंबर से लग सकता आंशिक लॉकडाउन!-
एम्पायर स्टेट की गवर्नर कैथी होचुल का कहना है कि अगर अस्पताल की क्षमता खतरनाक रूप से कम होती है तो 3 दिसंबर से सभी गैर-जरूरी प्रक्रियाओं को स्थगित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी अस्पताल के पास 10 फीसदी से कम ‘स्टाफ बेड क्षमता’ बचती है तो उसे गैर-जरूरी या वैकल्पिक सुविधाओं को रद्द करने की अनुमति दी जाएगी। कोविड संचरण की दर अप्रैल 2020 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है जिसे देखते हुए उन्होंने ‘आपदा आपातकाल’ की घोषणा की है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
