छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जंगली बंदर के हमले से पांच माह की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। मामला लखनपुर ब्लॉक के रजपुरी गांव का है।

यहां एक जंगली बंदर गांव में घुस गए। इसी दौरान बंदर ने पालने में सो रही एक मासून बच्ची पर हमला कर दिया।
परिजनों ने जब बंदरों को देखा तो वह बच्ची को बचाने के लिए दौड़े। जिसके बाद बंदर ने घर में रखे पालने से बच्ची को उठाकर पानी से भरे ड्रम में डाल दिया। परिजनों ने तत्काल बच्ची को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बच्ची की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
बच्ची की हालत गंभीर
बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार एनआईसीयू में किया जा रहा है। गांव में बंदरों की एंट्री की जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई है। बंदर की हरकत से गांव वाले डरे हुए हैं। वन विभाग की टीम ने गांव वालों को अलर्ट किया है।
क्या है मामला
गांव के रहने वाले सुदर्शन प्रजापति के घर में कई बंदरों ने हमला कर दिया। इस दौरान घर के सदस्य काम पर लगे थे। वहीं, पांच महीने की एक मासूम बच्ची पालने में सो रही थी। बंदर पालने के पास पहुंचा, और मासूम बच्ची को उठाकर पानी से भरे नीले ड्रम में डाल दिया। परिजनों ने जैसे ही यह देखा तो भागकर मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला।
जिसके बाद परिजन तुरंत बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में ले गए। वहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है। सरगुजा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के प्रभारी सीएस डॉ जेके रेलवानी ने कहा, बच्ची के नाक और कान में पानी भर गया है। जिस कारण से उसकी तबियत बिगड़ गई है।
- “मैं चिल्ला रही थी, वो 7 हैवान मेरे प्राइवेट पार्ट में.” दिल्ली जैसे निर्भया कांड से दहला… - August 2, 2026
- छत्तीसगढ़:वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा: तेंदुए ने रिहायशी इलाके में मचा रखा था आतंक, अब पिंजरे में हुआ कैद…. - August 2, 2026
- छत्तीसगढ़:JCB से गड्ढा भरते वक्त मजदूर को जिंदा दफना दिया, 4 दिन बाद ऐसी हालत में निकाला गया शव… - August 2, 2026




