बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी मंडल बिलाईगढ़ की महत्वपूर्ण मंडल बैठक कहार समाज सामुदायिक भवन में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की मुख्य वक्ता एवं प्रभारी पूर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, जनसेवा के भाव से कार्य करने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सफलता का आधार है।
मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खुंटे ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भाजपा की हर जीत के पीछे मजबूत बूथ संरचना की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क बढ़ाने, सदस्यता विस्तार अभियान को गति देने तथा संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाने की अपील की।
बैठक को जिला मंत्री रामनारायण देवांगन तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य त्रिलोक देवांगन ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, बूथ स्तर पर नियमित संपर्क बनाए रखने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।
बैठक में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संतोष साहू, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला कार्यसमिति सदस्य एवं नगर पंचायत बिलाईगढ़ के उपाध्यक्ष रामगुलाल साहू, पार्षदगण, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति की बहनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष राधा राकेश ने प्रस्तुत की। संचालन मंडल महामंत्री हेतराम साहू ने किया, जबकि अंत में मंडल उपाध्यक्ष ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
बैठक का समापन “संगठन ही हमारी शक्ति है, बूथ ही हमारी विजय का आधार है” के संकल्प के साथ हुआ। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
