छत्तीसगढ़ के खम्हरिया में मौजूद स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल से अजीब घटना सामने आई है, जहां तीन दिन में 8 छात्राएं बीमार हो गई हैं और अजीब सी आवाज निकाल रही हैं.

छात्राओं के हाथ-पैर अकड़ रहे और बेहोश हो रही हैं. रहस्यमयी घटना ने स्कूल प्रबंधन से लेकर अभिभावकों तक में हड़कंप मचा दिया है.
स्कूल मैनेजमेंट के मुताबिक पहली घटना 9 जुलाई को हुई थी और पांच छात्राएं प्रभावित हुई थीं. क्लास में पढ़ते-पढ़ते अचानक उनके हाथ-पैर अकड़ने लगे, आंखों से लगातार आंसू बहने लगे और उन्हें बोलने में भारी दिक्कत होने लगी. कुछ छात्राएं अजीब आवाजें निकालते हुए बेहोश हो गईं. आनन-फानन में स्कूल प्रशासन ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर्स की जांच में सभी छात्राओं की रिपोर्ट नॉर्मल आई, जिससे मामला और उलझ गया.
स्कूल में बना दहशत का माहौल
इस घटना के बाद स्कूल में दहशत का माहौल बन गया, जो 11 जुलाई को और गहरा गया जब दो और छात्राओं में ठीक इसी तरह के लक्षण दिखाई दिए. पिछले तीन दिनों में लगातार दो बार ऐसी शिकायतें सामने आ चुकी हैं, जिससे प्रभावित छात्राओं की कुल संख्या 8 हो गई है.
मनोवैज्ञानिक टीम को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया
घटना की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत शिक्षा विभाग को इसकी लिखित सूचना दी गई. स्थिति को संभालने और बच्चियों के डर को दूर करने के लिए स्कूल में एक मनोवैज्ञानिक टीम को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है.
प्रिंसिपल ने चेंज करवाया क्लासरूम
स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता दीवान ने बताया कि 9 तारीख को एक लड़की को चक्कर आने लगा, तो उसे स्टाफरूम में लेकर आए. फिर दूसरी लड़की भी चीखने चिल्लाने लगी. इसके बाद उनके पैरेंट्स को बताया गया. फिर उनको घर भेज दिया गया. फिर क्लासरूम में लड़कियां बेहोश होने लगी. उनकी आंखों से पानी निकलने लगा. हाथ पैर अकड़ने लगे. वह कुछ भी बोलने में असमर्थ थीं. फिर हमने उनको ऑटो में ले जाकर शंकराचार्य कॉलेज में भर्ती करवाया. जहां लड़कियों की रिपोर्ट नॉर्मल निकली.
उन्होंने कहा कि यह लड़कियों के साथ ही हो रहा है और मेडिकल रिपोर्ट में कुछ भी नहीं आ रहा है. हमने क्लासरूम चेंज करवा दिया है. हमने काउंसलिंग टीम को भी बुलाया गया है. टीचर भी लगातार उनके साथ बने हुए हैं. स्कूल की फैकल्टी से किसी को कोई दिक्कत नहीं है. ना ही हमें बच्चों से दिक्कत है.
- भारत का सबसे अनोखा मंदिर. जो सालभर में केवल एक दिन नागपंचमी पर ही खुलता है, रोचक है इसके पीछे का कथा… - July 15, 2026
- क्या बार-बार होने वाले माइग्रेन का संबंध दिल की सेहत से हो सकता है? डॉक्टर से समझें… - July 15, 2026
- जंक फूड का हेल्दी ऑप्शन है सोया-ओट्स टिक्की, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद… - July 15, 2026




