इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच 5 जून को ट्राई सीरीज में खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. यह मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा. श्रीलंका ने भारत को सुपर ओवर में जीत के लिए 17 रनों का लक्ष्य दिया था.

लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 3 गेंदों में 6 रन बनाए, जबकि सूर्यांश शेडगे ने 3 गेंदों में 3 रन जोड़े. भारतीय टीम 17 रनों के जवाब में केवल 9 रन ही बना सकी और श्रीलंका ने यह मैच जीत लिया.
मैच खत्म होने के बाद मैदान पर तनाव उस समय बढ़ गया जब वैभव सूर्यवंशी और एक श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच तीखी बहस हो गई. देखते ही देखते वैभव ने अपना आपा खो दिया और श्रीलंकाई खिलाड़ी को सार्वजनिक रूप से धक्का दे दिया. स्थिति को बिगड़ते देख श्रीलंकाई विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने बीच-बचाव किया और दोनों खिलाड़ियों को शांत कराया. इस हाथापाई के कारण अब वैभव सूर्यवंशी पर आईसीसी के कड़े नियमों के तहत कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है.
मैदान पर आखिर क्या हुआ था?
सुपर ओवर में मिली हार के बाद जैसे ही वैभव और सूर्यांश वापस लौट रहे थे, श्रीलंकाई गेंदबाज कुगाथास मथुलन द्वारा की गई किसी टिप्पणी ने वैभव को भड़का दिया. टीवी फुटेज में वैभव को श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का देते हुए साफ देखा गया, जिसके जवाब में वह खिलाड़ी भी वैभव की ओर बढ़ा. पवेलियन लौटते समय भी वैभव बेहद गुस्से में थे और लगातार श्रीलंकाई खिलाड़ियों की ओर इशारे करते हुए उनसे बहस कर रहे थे.
वैभव ने की दूसरी बार अनुशासनहीनता
दिलचस्प बात यह है कि इसी मैच में वैभव दूसरी बार विवादों में आए. इससे पहले, जब तीसरे अंपायर ने श्रीलंका की सुपर ओवर पारी की आखिरी गेंद को नो-बॉल घोषित किया, तब कप्तान तिलक वर्मा अंपायर से बहस कर रहे थे. उस समय वैभव सूर्यवंशी पैड पहनकर डगआउट में बैठे थे और बिना किसी कारण के मैदान पर कूद पड़े और अंपायर से उलझने लगे. बाद में हेड कोच ऋषिकेश कानितकर को बीच में आकर उन्हें वापस खींचना पड़ा.
क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा?
आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 के तहत, किसी भी खिलाड़ी या अंपायर के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क करना गंभीर अपराध है. साल 2024 में विराट कोहली को भी इसी तरह के लेवल-1 उल्लंघन के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया था. वैभव का मामला शारीरिक धक्का-मुक्की से जुड़ा है, इसलिए मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश उन पर भारी जुर्माना या मैच प्रतिबंध (बैन) लगाने पर विचार कर सकते हैं.
- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

