क्राईम बागेश्वर: सोशल मीडिया के इस युग में कहा नहीं जा सकता कि कब क्या वायरल हो जाए। वायरल वीडियो कभी किसी को फेमस बना देता है तो किसी के लिए मुसीबत खड़ी कर देता है। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड से सामने आया है, जहां पत्नी का वायरल वीडियो पति के मोबाइल पर पहुंच गया। इसके बाद पति ने थाने पहुंचकर अपनी पत्नी पर देह व्यापार करने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से क्षेत्र में एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला दिख रही है। वायरल वीडियो को देखने के बाद पति ने दावा किया है कि यह अश्लील क्लिप उसकी पत्नी का है, जो पिछले काफी समय से उससे अलग रह रही है।
पुलिस को महिला के पति ने जानकारी दी कि उसकी बीवी काफी समय पहले घर छोड़कर चली गई थी। पति का आरोप है कि घर छोड़ने के बाद अब वह गलत धंधा करने लगी है। युवक ने पुलिस अधीक्षक से वीडियो की जांच की मांग की, साथ ही पत्नी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को भी कहा। बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखने वाली महिला के देह व्यापार में शामिल होने की पुलिस सभी पहलुओं से छानबीन कर रही है।
महिला के पति ने ये भी आरोप लगाया है कि उसकी हरकत की वजह से पूरे गांव की बदनामी हो रही है। वहीं युवक ने ये भी कहा कि उसकी पत्नी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देती है। उधर, उत्तराखंड में अपनी तरह के अनोखे मामले के सामने आने के बाद से बागेश्वर में सनसनी मच गई है। ये खबर सुनकर हर कोई हैरान है। दूसरी तरफ ग्रामीणों महिला को लेकर ग्रामीणों में भी काफी गुस्सा है।
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
