आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी पारी से खलबली मचा दी. वह एक ऐतिहासिक शतक से 3 रन दूर रह गए, लेकिन उन्होंने अपने चौके-छक्कों से सबका दिल फिर से जीत लिया.

अब उन्हें टीम इंडिया में लाने की चर्चा तेज हो गई है. इसी बीच, भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वैभव की जमकर तारीफ की है. इसे उनके इंटरनेशनल डेब्यू से जोड़ा जा रहा है.
वैभव ने बुधवार को मुल्लांपुर में मात्र 29 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 छक्के और 5 चौके शामिल थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 334 से भी अधिक रहा. मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश में वैभव को “उभरता हुआ सितारा” करार दिया. सूर्या ने लिखा, ”हिम्मत मत हारो दोस्त. क्या जबरदस्त पारी थी, तुमने तो सबकी सांसें ही थाम दीं. एक उभरता हुआ सितारा.”
दिग्गजों ने की वैभव की तारीफ
वैभव की इस पारी ने पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. सचिन तेंदुलकर, क्रिस गेल और माइकल वॉन जैसे दिग्गजों ने उनकी निडर बल्लेबाजी की सराहना की है. एलिमिनेटर से पहले ही वॉन ने बीसीसीआई को सुझाव दिया था कि इस किशोर खिलाड़ी को भारतीय सीनियर टीम में शामिल करने पर विचार करना चाहिए. वैभव ने इस सीजन में 45.33 की औसत और 242.86 के स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए हैं. आईपीएल 2026 खत्म होने के तुरंत बाद वैभव श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए ‘इंडिया ए’ टीम का हिस्सा बनेंगे. उससे पहले ही उन्होंने सनसनी मचा दी है.
वैभव जल्द ही नीली जर्सी में नजर आएंगे?
वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम में डेब्यू की चर्चा हर पारी के साथ तेज होती जा रही है. पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी वैभव के भविष्य के लिए अपना समर्थन दिया है. कोलकाता में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए गांगुली ने कहा कि वैभव अभी T20 क्रिकेट के लिए काफी प्रतिभाशाली हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उतरने से पहले उन्हें अभी और समय की जरूरत है. गांगुली के अनुसार, युवा खिलाड़ी को लंबे फॉर्मेट में मौका मिलने से पहले फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में लगातार खुद को साबित करना होगा. वह टी20 में वैभव को तुरंत लाने के समर्थन में हैं.
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब प्रिंसिपल को भी रोजाना लेने होंगे 2 पीरियड, बड़े कमरों में बैठेंगे छात्र… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय… रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट… - September 13, 2026
- संबंध बनाने से पहले भूलकर भी न करें ये काम वरना जा सकती है जान – वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की सख्त चेतावनी… - September 13, 2026
