छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नेहरू नगर स्थित मारुति सुजुकी एरिना शोरूम में उस समय हड़कंप मच गया, जब महिला कर्मचारियों ने शोरूम के सीईओ अंकित आनंद पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए.

आरोपों से नाराज एक महिला कर्मचारी ने शोरूम के भीतर ही सीईओ पर स्याही फेंक दी और थप्पड़ लात मारते हुए अपना विरोध जताया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो महिला सीईओ को थप्पड़ मारते हुए भी दिख रही है. इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी, जिसने बचाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने कई बार जीएम को थप्पड़ मार दिया.
भिलाई नगर के सीएसपी (CSP) सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि जुनवानी स्थित चौहान ऑटोमोबाइल्स में सीईओ पद पर कार्यरत अंकित आनंद के खिलाफ महिला कर्मचारी अमृता सिंह ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी लगातार अभद्र मैसेज भेजता था और महिला के साथ छेड़छाड़ करता था.
और भी महिलाओं ने लगाए ऐसे ही आरोप
यह मामला के सामने आने के बाद शोरूम में काम करने वाली अन्य 3-4 महिला कर्मचारियों ने भी उन पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रकरण की जांच सीएसपी स्तर के अधिकारियों द्वारा की जा रही है.
पीड़िताओं के दर्ज हो रहे बयान
उन्होंने कहा कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अन्य महिला कर्मचारियों के साथ भी इसी तरह का दुर्व्यवहार करता था. फिलहाल पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. उसके बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
