राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी दुकान से 2.34 करोड़ रुपए मूल्य का सोना गायब होने का मामला सामने आया है. हैरानी की बात यह है कि चोरी का आरोप दुकान के 16 साल पुराने भरोसेमंद कर्मचारी पर लगा है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार स्थित “मनोहरमल एंड कंपनी” में कार्यरत बंधवापारा निवासी सूरज साहू पर 1,495 ग्राम सोना लेकर फरार होने का आरोप है. लंबे समय से दुकान में काम करने के कारण उसे डिस्प्ले में रखे गए सोने के आभूषणों को वापस लॉकर में रखने की जिम्मेदारी दी गई थी.
बताया जा रहा है कि पिछले महीने एक व्यापारी को जेवर दिखाने के लिए सूरज ने लॉकर से सोना निकाला था. आरोप है कि उसने जेवरों को लॉकर में वापस रखने के बजाय अपने बैग में रख लिया और चुपचाप घर चला गया. घटना के बाद भी वह कई दिनों तक दुकान आता रहा, जिससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ.
करीब एक महीने बाद स्टॉक मिलान के दौरान 1,495 ग्राम सोना कम पाया गया. इसके बाद दुकान संचालकों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें कर्मचारी सूरज साहू संदिग्ध गतिविधियां करते नजर आया. फुटेज सामने आने के बाद कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वह वहां से फरार मिला. चोरी किए गए सोने की कीमत करीब 2.34 करोड़ रुपए बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
- निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी रोक..जांच के लिए बनीं जिला और ब्लॉक स्तरीय कमेटियां.. - May 21, 2026
- चेन्नई पर जीत से टॉप-2 में जगह बनाने के लिए उतरेगा गुजरात, जानें कैसी है अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट… - May 21, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में कई गांवों के सरपंचों ने दिया इस्तीफा, अंतागढ़ के गोल्डन चौक पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे… - May 21, 2026

