नई दिल्ली। देश में कोरोना फिर से लौट रहा है। दरअसल आज सामने आए नए मामलों ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि एक दो राज्यों को छोड़कर देश में कोरोना के मामले कम है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार-
बीते 24 घंटे में देश में कोविड के 8,488 कुल मामले सामने आए। इनमें से केरल के 5,080 मामले शामिल है। इस दौरान केरल में 7,908 लोग डिस्चार्ज हुए और 40 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
वहीं देशभर में 12,510 लोग डिस्चार्ज हुए और 249 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। देश में अब सक्रिय मामले 1,18,443 है।
तेलंगाना के इस स्कूल के 288 छात्र संक्रमित-
रविवार को तेलंगाना के खम्मम जिले के सरकारी रेजीडेंशियल स्कूल की 288 छात्राओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षकों सहित सभी स्कूली छात्राओं और कर्मचारियों के सामूहिक कोविड टेस्ट करने का निर्णय लिया है. बता दें कि, इस रेजीडेंशियल स्कूल में 575 विद्यार्थी हैं।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
