सारंगढ़। एकादशी के पावन अवसर पर श्री परशुराम सेवा समिति ने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए तहसील कार्यालय परिसर में श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए शरबत और शीतल पेयजल की उत्कृष्ट व्यवस्था की। भीषण गर्मी के बीच यह पहल लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हुई और समिति के सामाजिक सरोकारों को उजागर किया।
यह सेवा कार्य समिति के अध्यक्ष राकेश शुक्ला के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मणी प्रभा त्रिपाठी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रोशन मिश्रा, पंडित दिनेश शर्मा, अंजू तिवारी, मनीष मघरिया, गीतांजलि रथ और मानस मिश्रा सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
समिति द्वारा सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक लगातार शरबत और ठंडे पेयजल का वितरण किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच इस सेवा कार्य ने राहगीरों, श्रद्धालुओं और कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को खासा सुकून पहुंचाया।
इस सराहनीय पहल को लेकर स्थानीय लोगों ने समिति के प्रयासों की खुले दिल से प्रशंसा की और इसे मानव सेवा का सच्चा उदाहरण बताया। कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि छोटे-छोटे प्रयास भी समाज में बड़ी राहत और सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

परशुराम सेवा समिति का यह कार्य न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि मानवता और सेवा भावना का जीवंत प्रतीक भी है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
