प्रयास आवासीय विद्यालय में एडमिशन का आखिरी मौका: 21 अप्रैल तक सुधार नहीं किया तो आवेदन होगा रद्द!
सारंगढ़। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश प्रक्रिया जोरों पर है। सभी वर्ग के विद्यार्थियों से 17 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन अब उन छात्रों के लिए अहम खबर है जिनके आवेदन में कोई गलती रह गई है।
ऐसे विद्यार्थी 21 अप्रैल 2026 तक अपने आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, सारंगढ़ (कोसीर रोड, कॉलेज के पास) कार्यालयीन समय में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
ध्यान दें: 21 अप्रैल के बाद किसी भी प्रकार का सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि आवेदन में गलती रह जाती है और समय पर सुधार नहीं कराया गया, तो आवेदन स्वतः निरस्त हो जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी।
क्यों खास है “प्रयास आवासीय विद्यालय”?
प्रयास विद्यालय सिर्फ सामान्य पढ़ाई तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यहां छात्रों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी भी कराई जाती है, जैसे:
मेडिकल (NEET)
इंजीनियरिंग (JEE)
CA, CS, CMA
CLAT
NDA
यानी यहां से पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए करियर के बड़े दरवाजे खुलते हैं।
कब होगी प्रवेश परीक्षा?
प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक विद्यार्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:
https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail
साफ संदेश: “गलती सुधारने का यह आखिरी मौका है — चूक गए तो सपना अधूरा रह सकता है!”
- ट्रैफिक नियम तोड़े तो नहीं मिलेगी छूट: 177 चालान, ₹2.23 लाख जुर्माना—सख्त एक्शन में यातायात पुलिस! - April 19, 2026
- पोषण पखवाड़ा में कलेक्टर की बड़ी अपील: बच्चों को मोबाइल की लत से बचाएं, पौष्टिक आहार से बनाएं स्वस्थ भविष्य! - April 19, 2026
- प्रयास आवासीय विद्यालय में एडमिशन का आखिरी मौका: 21 अप्रैल तक सुधार नहीं किया तो आवेदन होगा रद्द! - April 19, 2026

