सारंगढ़। परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल पेश की गई। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सम्मेलन की महिलाओं ने नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सेवा स्टॉल लगाकर हजारों लोगों को ठंडा पानी, शरबत और नींबू पानी वितरित किया।
इस सराहनीय पहल में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने राहगीरों, आम नागरिकों एवं जरूरतमंदों को शीतल पेय उपलब्ध कराते हुए गर्मी से राहत पहुंचाई। लोगों ने ठंडा पेय पीकर जहां राहत महसूस की, वहीं इस सेवा कार्य की खुलकर प्रशंसा भी की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में आमजन को राहत देना तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। आयोजन के दौरान उपस्थित नागरिकों ने कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और दूसरों की मदद के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर सम्मेलन की प्रमुख सदस्य श्रीमती शीला अग्रवाल, श्रीमती आशा अग्रवाल, श्रीमती दीक्षा केडिया, चंदा बंसल, मधु केडिया, शिखा बंसल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
श्रीमती शीला अग्रवाल ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे, जिससे समाज के अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
