छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए दो बहनों को गिरफ्तार किया है। दोनों बहनें अपना नाम बदल-बदलकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में गांजे की सप्लाई करती थीं।

यह कार्रवाई सरकंडा पुलिस और एसीसीयू की टीम ने मिलकर की है। दोनों के पास से करीब 15 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई है।
पुलिस को दोनों के पास से 5.98 लाख नकद, 6 किलो गांजा, स्कूटी और कार बरामद किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, मोपका के पाटलीपुत्र नगर और राजकिशोर नगर इलाके में दो महिलाएं गांजा बेच रही हैं। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। इसके बाद एससीसीयू की टीम ने सरकंडा पुलिस के साथ मिलकर दोनों को गिरफ्तार किया है।
अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस ने दो गांजा तस्कर महिलाओं को किया अरेस्ट
इनके पास से 15 लाख से अधिक की सामग्री बरामद
पुलिस की पूछताछ में खुलासा, दोनों सगी बहनें हैं
तलाशी में मिला गांजा
पुलिस ने बताया कि घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों बहनें कार और स्कूटी में गांजा रखकर सप्लाई करती थीं। तलाशी के दौरान पुलिस को इनके कब्जे से 6 किलो गांजा, 5 लाख 98 हजार रुपए कैश, कार और 2 स्कूटी के साथ 2 मोबाइल और 2 घड़ी मिली है। पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए सामान की मार्केट में कीमत 15 लाख 78 हजार रुपये है।
क्या कहा पुलिस ने
मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी और सुदामा केंवट उर्फ रानी यादव के रूप में हुई है। ये दोनों मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयराम नगर की रहने वाली हैं। फिलहाल ये सरकंडा थाना क्षेत्र में रहकर गांजे का कारोबार कर रही थीं। पूछताछ में इन्होंने खुलासा किया है कि ये दोनों सगी बहनें हैं।
पुलिस का सख्त अभियान जारी
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, अब उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। छत्तीसगढ़ में इन दिनों नशीले पदार्थ के खिलाफ पुलिस सख्त अभियान चला रही है।
- सारंगढ़:जनदर्शन में गूंजीं जनता की समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश… - July 28, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की सख्ती का बड़ा असर: डेढ़ करोड़ से अधिक कीमत का 768 किलो गांजा भट्टी में जलाकर किया नष्ट… - July 28, 2026
- 5 गायों से बदली किस्मत: आधुनिक डेयरी से हर महीने ₹25 हजार की कमाई.. - July 28, 2026




