“100 दिन का महाअभियान” : अब गांव-गांव पहुंचेगा इलाज, सारंगढ़ में TB मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम…

IMG_20260412_210528.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

सारंगढ़। जिले को पूर्णतः स्वस्थ और क्षय (TB) मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ स्वास्थ्य विभाग ने एक व्यापक और प्रभावी पहल शुरू की है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ.आर. निराला के मार्गदर्शन में जिलेभर में “100 दिवस टीबी मुक्त भारत अभियान (द्वितीय चरण)” के साथ आयुष्मान कार्ड पंजीयन और NCD (गैर-संचारी रोग) जांच के विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
पिछले वर्ष जिले में लक्ष्य के विरुद्ध 700 से अधिक टीबी मरीजों की पुष्टि हुई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार अधिक से अधिक लोगों से निःशुल्क बलगम जांच कराने की अपील की जा रही है, ताकि समय रहते बीमारी का पता लगाकर उसका उपचार किया जा सके।
इस अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब ग्रामीणों को जांच के लिए शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। आधुनिक हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के जरिए सीधे गांवों में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविरों में ही निःशुल्क एक्स-रे और बलगम जांच की सुविधा दी जा रही है।
शिविरों में मितानिनों द्वारा घर-घर सर्वे कर संभावित मरीजों की पहचान की जा रही है और मौके पर ही उनकी जांच सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही जिन पात्र हितग्राहियों का अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उनका प्राथमिकता के आधार पर पंजीयन किया जा रहा है। इसके लिए विशेष स्वास्थ्य टीमों की तैनाती की गई है।
30 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के लिए रक्तचाप (BP) और शुगर (मधुमेह) की अनिवार्य जांच की जा रही है, जिससे कैंसर, हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों को समय रहते रोका जा सके। चिन्हित टीबी मरीजों को निक्षय मित्रों के माध्यम से पोषण आहार किट भी प्रदान की जा रही है।
अभियान के दौरान 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, कुपोषित बच्चों, मधुमेह रोगियों और खदानों व फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों पर विशेष ध्यान देते हुए उनकी सघन स्क्रीनिंग की जा रही है। निक्षय वाहन और जागरूकता रथ के जरिए माइकिंग कर ग्रामीणों को शिविरों तक पहुंचाया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ.आर. निराला ने अपील करते हुए कहा कि “हमारा लक्ष्य जिले के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। आयुष्मान आरोग्य शिविरों में टीबी जांच के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड निर्माण और NCD स्क्रीनिंग जैसी कई महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही स्थान पर दी जा रही हैं। नागरिक इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें।”
यह महाअभियान आगामी दिनों में जिले के विभिन्न विकासखंडों में चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ जनप्रतिनिधि और स्वयंसेवी संस्थाएं भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।
यह पहल न केवल टीबी उन्मूलन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती भी

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts