छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम की कॉपियां चेक करने का काम हो रहा है। बोर्ड परीक्षा की आंसरशीट पर छात्रों ने ऐसे उत्तर लिखे हैं जो चर्चा का विषय बने हुए हैं। किसी ने इमोशनल उत्तर लिखा है तो किसी ने अपनी शादी के बारे में जिक्र किया है।

एक छात्र ने तो गजब ही कर दिया है। उसने लिखा कि अगर आप हनुमान जी के भक्त हैं तो पास कर दीजिए।

इमोशनल मैसेज भी लिखे हुए हैं
आंसरशीट की जांच के दौरान पता चला है कि कुछ स्टूडेंट्स ने सवालों के जवाब देने की जगह अपने मुश्किलों के बारे में लिखा है। किसी ने पास करने की गुहार लगाई हो तो किसी ने कहा कि पास होने का आशीर्वाद दे दीजिए क्योंकि गरीब के बेटी की शादी तय हो गई है। एक छात्रा ने लिखा है कि अगर आपने पास नहीं किया तो मेरी शादी टूट जाएगी।
छात्र ने लिखा पूरा हनुमान चालीसा
बोर्ड एग्जाम के सवाल पर एक छात्र ने तो अनोखा उत्तर लिखा है। कॉपी में उत्तर लिखने की जगह छात्र ने पूरा हनुमान चालीसा लिखा है। छात्र ने लिखा है कि अगर आप हनुमान जी के भक्त हैं तो कृपया मुझे पास कर दीजिए।
10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों को चेक कर रहे शिक्षक भी इस तरह के उत्तर पढ़कर हैरान हैं। छात्रों ने कॉपियों के अंदर हास्यपद स्टेटमेंट लिखा है। एक छात्रा ने उत्तर पुस्तिका में लिखा है कि मैं गरीब की बेटी हूं मेरी शादी तय हो गई है। कृपया मुझे पास करने का आशीर्वाद दे दीजिए। अगर मैं फेल हो गई तो मेरी शादी टूट जाएगी।
बोर्ड एग्जाम में छात्रों ने लिखा हास्यपद उत्तर
किसी ने कहा कि भगवान को मानते हो तो पास करो
एक छात्रा ने लिखा- 33 नंबर का आशीर्वाद दे दो
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं छात्रों के उत्तर
कितने छात्रों ने दिया है एग्जाम
इस बार 10वीं और 12वीं के एग्जाम में लड़कों की जगह लड़कियों ने एग्जाम दिया है। 10वीं में जहां 3 लाख 23 हजार 687 छात्र-छात्राएं एग्जाम दिए हैं। वहीं, 12वीं क्लास में 2 लाख 46 हजार 862 छात्र-छात्राओं ने एग्जाम दिया है।
- सुशासन तिहार शिविर में उमड़ा जनसैलाब, योजनाओं की सौगात से खिले ग्रामीणों के चेहरे… - May 17, 2026
- PBKS vs RCB: क्या डर गई पंजाब किंग्स की टीम? सवालों से बचने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड फिजियो को भेजा… - May 17, 2026
- क्या ‘Pati Patni Aur Woh Do’ बॉक्स ऑफिस पर कर पाएगी धमाल? जानें पहले दो दिनों का हाल! - May 17, 2026
