मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां छत्तीसगढ़ शासन के लोगो लगी सरकारी दवाइयां लावारिस हालत में खुले में फेंकी हुई मिली है।

मामला सामने आते ही जिला स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, लोरमी क्षेत्र के बोड़तरा- पथर्रा मार्ग में भारी मात्रा में ऐसी दवाइयां पाई गई हैं, जिन पर छत्तीसगढ़ शासन का स्पष्ट लोगो लगा हुआ है। इन दवाओं का इस तरह खुले में मिलना न केवल सरकारी संसाधनों की बर्बादी है, बल्कि यह क्षेत्र के पशुओं और बच्चों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला शाहा ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और लोरमी के खंड चिकित्सा अधिकारी को जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
सीएमएचओ का कहना है कि ब्लॉक स्तर के दवा भंडारों के स्टॉक रजिस्टर की जांच की जाएगी, ताकि पता चल सके कि ये दवाइयां किस सेंटर से बाहर निकाली गई थीं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि दवाइयों के निस्तारण के लिए तय प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। छत्तीसगढ़ शासन के लोगो लगी सरकारी दवाइयों का खुले में मिलना एक गंभीर मामला है। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और दवाओं के भंडारण प्रबंधन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
- सुशासन तिहार शिविर में उमड़ा जनसैलाब, योजनाओं की सौगात से खिले ग्रामीणों के चेहरे… - May 17, 2026
- PBKS vs RCB: क्या डर गई पंजाब किंग्स की टीम? सवालों से बचने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड फिजियो को भेजा… - May 17, 2026
- क्या ‘Pati Patni Aur Woh Do’ बॉक्स ऑफिस पर कर पाएगी धमाल? जानें पहले दो दिनों का हाल! - May 17, 2026
