छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। शव को पत्थर से बुरी तरह कुचला गया था और गले तथा सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे।

मृतका के प्राइवेट पार्ट में पानी की बोतल डालने की घटना ने इस जघन्य अपराध को और भी भयावह बना दिया। शुक्रवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने रक्तरंजित शव देखा, तो खलबली मच गई।

घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में फारेंसिक और डाग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। महिला की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन संदिग्ध की पहचान हो चुकी है, जो उसके साथ ही रहता था। दोनों कबाड़ बीनकर जीवन यापन करते थे।
हत्या की वारदात बगल की दुकान में हुई
घटना रात एक से तड़के चार बजे के बीच बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में रात लगभग एक बजे दोनों को महामाया रोड से सदभावना चौक होते हुए घटनास्थल की ओर जाते हुए देखा गया है। रिंग रोड पर हरसागर तालाब की ओर जाने वाले मार्ग के फुटपाथ पर यह घटना हुई है, जहां मछली, मुर्गा और मटन की दुकानें लगती हैं।
रात में दुकानों के सामने ग्रीन नेट लगाया जाता था और इसी के भीतर दुष्कर्म की घटना हुई। हत्या की वारदात बगल की दुकान में हुई, जहां महिला का सिर कुचला गया।महिला की गुहार दे रही सुनाईफुटेज में महिला के साथ दुष्कर्म और मारपीट की घटना स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।
हालांकि, हत्या की तस्वीर सीसीटीवी में नहीं आई, लेकिन वाइस रिकार्डर में महिला की गुहार सुनाई दे रही है, जिसमें वह अपनी जान की भीख मांग रही है। भोर में लगभग चार बजे संदिग्ध को उस स्थल से जाते हुए देखा गया है।
- ‘मर्डर मिस्ट्री’ का पर्दाफाश: पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी सुपारी, 2 साल बाद नाले किनारे बोरी में मिला कंकाल… - May 21, 2026
- छत्तीसगढ़:31 सौ मीटर विद्युत तार चोरी का 24 घंटे में खुलासा, कबाड़ी समेत 5 आरोपित गिरफ्तार… - May 21, 2026
- छत्तीसगढ़:अश्लील वीडियो भेजकर वकील से ब्लैकमेलिंग का मामला: एक नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार… - May 21, 2026

