सारंगढ़। न्यायधानी बिलासपुर के सरकण्डा क्षेत्र में बर्ड फ्लू के कारण लगभग 5 हजार मुर्गियों की मौत के बाद अब सारंगढ़ जिले में भी स्वास्थ्य और पशुधन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उप संचालक पशुधन डॉ. महेंद्र पाण्डेय ने जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

बॉर्डर पर नाकाबंदी, संदिग्ध मुर्गियों के परिवहन पर रोक
जिले में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए टिमरलगा, कनकबीरा, डोंगरीपाली, सलिहा सहित विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी नाकाबंदी की गई है। यहां पशु चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है, जो हर आने-जाने वाले पोल्ट्री परिवहन पर नजर रख रहे हैं।
संदिग्ध स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना को सूचना देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
इंसानों के लिए भी खतरनाक
विशेषज्ञों के अनुसार बर्ड फ्लू एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जो पक्षियों से इंसानों में भी फैल सकती है। खासकर संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से खतरा अधिक बढ़ जाता है।
क्या करें, क्या न करें – प्रशासन की अपील
डॉ. महेंद्र पाण्डेय ने आमजन और पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं—
मरे हुए या बीमार पक्षियों का सेवन बिल्कुल न करें
पोल्ट्री फार्म के पास रहने से बचें, दूरी बनाए रखें
पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले सभी लोग मास्क अनिवार्य रूप से पहनें
चिकन खाने से फिलहाल परहेज करें
यदि चिकन खाएं तो कम से कम 60 डिग्री तापमान पर अच्छी तरह पकाकर ही सेवन करें
संदिग्ध स्थिति में तुरंत दें सूचना
यदि किसी क्षेत्र में अचानक बड़ी संख्या में मुर्गियों या पक्षियों की मौत होती है, तो तुरंत नजदीकी थाना, पशु चिकित्सक या सीधे डॉ. महेंद्र पाण्डेय (मो. 8359840530) से संपर्क करने की अपील की गई है।
लाइलाज बीमारी, तेजी से बदलता स्वरूप
बर्ड फ्लू को लाइलाज और तेजी से रूप बदलने वाली बीमारी बताया गया है, जो अलग-अलग जीवों में नए-नए रूप में सामने आती रहती है। ऐसे में सतर्कता और सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
प्रशासन ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि इस खतरनाक संक्रमण को समय रहते रोका जा सके।
- वैभव रहे नंबर 1, इशान-श्रेयस इस स्थान पर; भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर… - July 27, 2026
- लिवर फेल होने से पहले शरीर करता है ये खामोश इशारे! ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज… - July 27, 2026
- छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, वारदात CCTV में कैद… - July 27, 2026




