छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन यानी 31 मार्च से पहले नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका लगने वाला है. कांकेर जिले के पखांजूर इलाके में परतापुर एरिया कमिटी के नक्सली सरेंडर कर सकते हैं.

इन्में एसीएम (ACM) रूपी रेड्डी और डीवीसीएम (DVCM) चंदर कतलाम समेत कुल 19 नक्सली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने की खबर हैं. फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
जानकारी के मुताबिक, ये सभी नक्सली कंपनी नंबर 5 और परतापुर एरिया कमिटी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये नक्सली कहां सरेंडर करेंगे. सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस टीम नक्सलियों के आत्मसमर्पण की इनपुट पर नजर बनाए हुई है.
नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला जारी
बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही DKSZC के अहम सदस्य पापा राव ने अपने 17 साथियों के साथ प्रदेश के डीजीपी, एडीजी नक्सल, बस्तर आईजी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया. वहीं राजनांदगांव-कांकेर बॉर्डर डिवीजन के 5 नक्सली और नक्सलियों की मिलिट्री कंपनी 5 की एक महिला नक्सली ने सरेंडर किया है. इन माओवादी कैडरों ने कुल 03 हथियारों के साथ सरेंडर किया है. 1 नग SLR और 02 नग थ्री नॉट थ्री राइफल शामिल हैं.
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
