आईपीएल की बात हो और पैसों का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. यह लीग काफी हद तक पैसों के दम पर चलती है. हर सीजन खिलाड़ी एक टीम छोड़कर दूसरी टीम में जाते हैं, इसके पीछे कई कारण होते हैं, लेकिन पैसा सबसे बड़ा फैक्टर माना जाता है.

इस बार आईपीएल का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. ऐसे में टूर्नामेंट शुरू होने से पहले यह जानना दिलचस्प है कि इस सीजन सबसे ज्यादा और सबसे कम सैलरी पाने वाले कप्तान कौन हैं.आईपीएल में हर साल टीमों के कप्तान भी बदलते रहते हैं. जब खिलाड़ी फ्रेंचाइजी बदलते हैं तो कप्तानी में भी बदलाव देखने को मिलता है. कुछ टीमें अपने कप्तानों पर जमकर पैसा खर्च करती हैं, जबकि कुछ कम बजट में काम चलाती हैं.
27 करोड़ रुपए का भार
इसी बीच ऋषभ पंत भले ही पिछले सीजन में खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन वे सबसे महंगे खिलाड़ी जरूर बने थे. आईपीएल 2026 में भी वह लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते नजर आएंगे और इस बार भी सभी 10 टीमों के कप्तानों में सबसे ज्यादा सैलरी वही ले रहे हैं.लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 27 करोड़ रुपये खर्च किए थे, और उस समय यह खूब चर्चा में रहा था. अब सवाल यह है कि पिछले साल जो हुआ, वह अलग है, लेकिन क्या इस बार पंत अपनी इतनी बड़ी सैलरी को मैच में अपने प्रदर्शन से सही ठहरा पाएंगे. जब भी वे बैटिंग के लिए आएंगे, उनके साथ 27 करोड़ रुपये का भार भी जुड़ा होगा.
सबस कम रहणे की सैलरी
जहां ऋषभ पंत आईपीएल 2026 के सबसे महंगे कप्तान हैं, वहीं सबसे सस्ता कप्तान अजिंक्य रहाणे हैं. रहाणे इस साल भी केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते नजर आएंगे. केकेआर ने रहाणे को केवल 1.5 करोड़ रुपये की सैलरी दी है, जो पंत के मुकाबले काफी कम है और सामान्य स्तर पर भी काफी मामूली मानी जाती है.
IPL में कप्तानों की सैलरी
ऋषभ पंत – 27 करोड़ – लखनऊ सुपर जायंट्स
श्रेयस अय्यर – 26.75 करोड़ – पंजाब किंग्स
ऋतुराज गायकवाड – 18 करोड़ – चेन्नई सुपर किंग्स
अक्षर पटेल – 16.50 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स
शुभमन गिल – 16.50 करोड़ – गुजरात टाइटंस
हार्दिक पांड्या – 16.35 करोड़ – मुंबई इंडियंस
रियान पराग – 14 करोड़ – राजस्थान रॉयल्स
ईशान किशन – 11.25 करोड़ – सनराइजर्स हैदराबाद
रजत पाटीदार – 11 करोड़ – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
अजिंक्य रहाणे – 1.5 करोड़ – कोलकाता नाइट राइडर्स
- छत्तीसगढ़:नशे में धुत गुरूजी का वीडियो वायरल,स्कूल में लड़खड़ाते हुए पहुंचे, ग्रामीणों ने BEO से की लिखित शिकायत… - July 25, 2026
- ऑपरेशन क्लीन हंट का बड़ा प्रहार: ₹14.22 लाख की स्टील हेराफेरी का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार… - July 25, 2026
- दिल्ली में बजेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़ के व्यापारियों का डंका, रतन शर्मा ने छेड़ा महाअभियान… - July 25, 2026




