सारंगढ़। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में जिले के आश्रम, बालक एवं बालिका छात्रावास अधीक्षकों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान सहायक आयुक्त बद्री सुखदेवे एवं डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा भी उपस्थित रहीं।
कलेक्टर ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आश्रम एवं छात्रावासों में प्रवेशित सीट के अनुसार शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधीक्षकों को स्पष्ट रूप से कहा कि बच्चों की देखभाल पालक की तरह सेवा भाव से की जाए और हर माह पालकों की बैठक लेकर बच्चों की स्थिति से उन्हें अवगत कराया जाए।

पालकों से लगातार संपर्क जरूरी

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बच्चों के संस्था में रहने के संबंध में पालकों से नियमित संवाद बनाए रखा जाए। विशेष रूप से छात्राओं को केवल उनके माता-पिता या भाई के साथ ही भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर
बैठक में बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कहा गया कि छात्रावासों के खिड़की-दरवाजों में पर्दे लगाए जाएं और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। जिन छात्रावासों में महिला होमगार्ड तैनात नहीं हैं, उनकी सूची तत्काल नगर सेनानी को भेजने के निर्देश दिए गए।
अनुपस्थित अधीक्षकों पर होगी कार्रवाई
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सभी अधीक्षक अपने मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पेयजल और साफ-सफाई पर फोकस
उन्होंने निर्देशित किया कि छात्रावास परिसरों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। जहां पेयजल की समस्या है, वहां नया बोर खनन कराया जाए तथा जहां पानी की कमी है, वहां गहरीकरण कर जल आपूर्ति बहाल की जाए।
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यक्रम
कलेक्टर ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए छुट्टी के दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-संगीत, खेलकूद और नैतिक शिक्षा आधारित गतिविधियों का आयोजन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए।
बैठक में छात्रावासों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, बच्चों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण देने तथा शिक्षा के साथ-साथ उनके समग्र विकास पर विशेष जोर दिया गया।
- बिनोद भारद्वाज ने कलेक्टर को सौंपा 13 सूत्रीय मांग पत्र..कोसीर को नगर पंचायत व तहसील बनाने की मांग..भीषण गर्मी में नलजल योजना की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी.. - May 22, 2026
- चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर की बड़ी कार्रवाई : 200 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, अवैध कारोबार पर चला पुलिस का बुलडोजर… - May 22, 2026
- थाना प्रभारी टीकाराम खटकर की सख्ती रंग लाई: करंट बिछाकर तीन गायों की जान लेने वाला आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे… - May 22, 2026

