ओ रोमियो’ के आगे फीकी पड़ी ‘बॉर्डर 2’, इतने रुपये में सिमटी फिल्म की कमाई…
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक रिस्पॉन्स मिल रहा है.
वहीं, एक्शन स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को बड़े पर्दे पर 13 फरवरी को 22 दिन हो चुके हैं. ये फिल्म 300 करोड़ रुपये क्लब में शामिल हो चुकी है. वहीं, फिल्म की रिलीज के बाद चौथे शुक्रवार को कलेक्शन पर असर पड़ा है और इसका कारण शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ है. आइए जानते हैं कि शाम तक इन दोनों मूवीज ने कितनी कमाई की थी.
‘ओ रोमियो’ और ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थो लोग देखने के लिए पहुंचे और सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को पसंद किया जा रहा है. ‘सैकनिल्क’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने शाम 6 बजे तक 4.81 रुपये की कमाई कर ली थी. वहीं, सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने सिर्फ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म की कमाई के इन आंकड़ों में अभी बदलाव होगा लेकिन इसे देखकर पता चल रहा है कि शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की कमाई की स्पीड तेजी से ब्रेक लगाई है.
फिल्म ‘ओ रोमियो’ पर हुआ विवाद
विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर काफी विवाद भी हुआ. दरअसल, गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी ने फिल्म पर बैन लगाने की मांग की थी. उसका कहना था कि इस फिल्म में उनके पिता को गलत तरह से दिखाया गया है. फिल्म ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, रणदीप हुड्डा जैसे सितारे नजर आ रहे हैं.
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ नजर आ रहे ये सितारे
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, मेधा राणा, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मोना सिंह नजर आ रही हैं. फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी अनुराग सिंह के पास थी. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई डायरेक्टर जेपी दत्ता की फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. इन दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.
- होली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले! मोदी सरकार ने खोला खजाना, सीधे बैंक खाते में आएगी अगली किस्त… - February 14, 2026
- महाशिवरात्रि पर बन रहे 2 दुर्लभ शुभ योग, व्रत-पूजा से मिलेगा दोगुना फल… - February 14, 2026
- CBSE बोर्ड एग्जाम देने वाले छात्र जान लें क्या है ड्रेस कोड, पेपर वाले दिन क्या पहनने लड़के और लड़कियां… - February 14, 2026
