सारंगढ़। आज के बदलते परिवेश में जहाँ आए दिन चोरी, लूटपाट और महिलाओं के साथ अभद्रता जैसी खबरें अखबारों की सुर्खियां बनी रहती हैं, वहीं सारंगढ़ का ‘फाइटर क्लब’ समाज के लिए एक सुरक्षा कवच बनकर उभर रहा है। मिस्टर छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डर श्री राजेश नायक और फाइटर क्लब के मास्टर विजेंद्र ‘गुड्डू’ यादव ने इस असुरक्षित माहौल में आत्मरक्षा के महत्व को समझते हुए एक शानदार मुहिम की शुरुआत की है।

बिना हथियार खुद की रक्षा करना ही असली कला- राजेश नायक
मिस्टर छत्तीसगढ़ राजेश नायक और मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट गुड्डू यादव का स्पष्ट मानना है कि मार्शल आर्ट्स केवल एक खेल नहीं, बल्कि बिना हथियार के खुद को सुरक्षित रखने की एक सशक्त तकनीक है। उनका कहना है:
”आज के दौर में कब कौन सी मुसीबत सामने आ जाए, कोई नहीं जानता। ऐसे में अपनी रक्षा के लिए किसी हथियार या दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय, अपने शरीर और दिमाग को इतना सक्षम बनाना जरूरी है कि आप हर खतरे का डटकर सामना कर सकें।”
बेटियों को सशक्त बनाने के ‘निःशुल्क’ प्रशिक्षण-
फाइटर क्लब की टीम इस समय सेवा भाव के साथ शहर के विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कराटे और आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दे रही है। इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य बेटियों के भीतर के डर को खत्म करना और उन्हें इतना आत्मविश्वास देना है कि वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें।
यदि आप या आपके बच्चे खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं, या आप चाहते हैं कि मुसीबत के समय आपके पास लड़ने का हुनर हो, तो फाइटर क्लब एक बेहतरीन मंच है। यहाँ न केवल शारीरिक फिटनेस पर ध्यान दिया जाता है, बल्कि मानसिक मजबूती और क्विक रिफ्लेक्सिस (त्वरित प्रतिक्रिया) की भी ट्रेनिंग दी जाती है।
डरें नहीं, डटकर मुकाबला करें- फाइटर क्लब
आत्मरक्षा का हुनर सीखें, समाज को सुरक्षित बनाएं।
आज ही फाइटर क्लब से संपर्क कर स्वयं को सशक्त करें।
अराजकता के इस अंधेरे में फाइटर क्लब की यह मशाल निश्चित रूप से सराहनीय है। राजेश नायक और गुड्डू यादव की यह जोड़ी युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।

- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




