कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण, डबरी निर्माण और चेकडेम का निरीक्षण किया
सारंगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ ब्लॉक के विभिन्न ग्रापं में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, उपयोगिता और हितग्राहियों को मिल रहे लाभ की प्रत्यक्ष जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम पंचायत हिर्री में चल रहे डबरी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया । यहां हितग्राही कमला भारद्वाज द्वारा डबरी का निर्माण कराया जा रहा है । उन्होंने बताया कि – डबरी निर्माण पूर्ण होने के बाद वे इसमें मछली पालन का कार्य प्रारंभ करेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी । डॉ कन्नौजे ने डबरी के गहरी करण कराने के निर्देश दिए, ताकि- अधिक मात्रा में वर्षा जल संचयन हो सके । डॉ कन्नौजे ने सुझाव दिया कि – यदि इसमें मछली बीज उत्पादन किया जाए तो लाभ और अधिक बढ़ सकता है साथ ही हितग्राही को बिहान समूह से जोड़ने के निर्देश भी दिए, जिससे उन्हें शासकीय योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।
कलेक्टर ने ग्रापं मल्दा (ब) का निरीक्षण किया। यहां 30–40 मॉडल के अंतर्गत बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य किया गया है।हितग्राही कमल प्रसाद बरिहा ने बताया कि – मनरेगा के अंतर्गत एक एकड़ भूमि पर यह कार्य कराया गया है । पहले यह भूमि पूरी तरह बंजर थी, लेकिन अब जल संरक्षण कार्य के कारण इस में पानी का ठहराव संभव हुआ है। वे इस भूमि पर नींबू की खेती करने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे उन्हें स्थायी आजीविका का साधन मिलेगा। इसी प्रकार ग्रामीण अर्जुन यादव ने भी बताया कि पहले एक एकड़ जमीन अनुपयोगी थी पर मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों से वर्षा जल संरक्षण संभव होगा और भूमि की उत्पादकता में सुधार आएगा । कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने कहा कि – मनरेगा के कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जमीनी स्तर पर निरीक्षण आवश्यक है । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हों तथा जल संरक्षण को प्राथ. दी जाए, ताकि बंजर भूमि को भी खेती योग्य बना ग्रामीणों की आय बढ़ाई जा सके। जिले में मनरेगा के तहत हो रहे ये कार्य न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि ग्रामीणों को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।
- सारंगढ़: पेड़ पर लटकती मिली लाश से मचा हड़कंप!संदिग्ध मौत से दहशत, बीमारी या कुछ और? - April 17, 2026
- मुंबई इंडियंस की चौथी हार, हार्दिक पांड्या की टीम में हाहाकार, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में ये 3 खिलाड़ी रहे गुनहगार… - April 17, 2026
- छत्तीसगढ़ में तंत्र मंत्र के नाम पर ठगी : महिला को झांसा देकर लाखों लूटे, आरोपी गिरफ्तार… - April 17, 2026
