नाश्ता काफी महत्वपूर्ण होता है। सुबह हेल्दी नाश्ता करने से बॉडी में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। अगर आप भी सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, जो स्वाद के साथ पोषण से भी भरपूर हो, तो रागी थोपा (Ragi Thopa) ट्राई कर सकते हैं।

रागी थोपा नाश्ते के लिए एक पारंपरिक और हेल्दी ऑप्शन है, जो सेहत के लिए बेहतर माना जाता है। आप इसे घी डालकर परोस सकते हैं। खासकर देसी घी के साथ इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
रागी में होते हैं कई पोषक तत्व
रागी में कैल्शियम, आयरन, फाइबर सहित कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। यही कारण है कि आजकल फिटनेस फॉलो करने वाले लोग भी रागी से बने भोजन को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं।
रागी थोपा बनाने की सामग्री
रागी का आटा
दही या छाछ
नमक
जीरा पाउडर
हरी मिर्च
प्याज
पानी
रागी थोपा कैसे बनाएं?
रागी थोपा बनाने के लिए सबसे पहले रागी का आटा, दही या छाछ, नमक, जीरा पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च और प्याज को पानी के साथ अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस मिश्रण को कुछ समय के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
अब एक कढ़ाई लें और इसमें यह मिश्रण डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। कुछ समय बाद यह हलवे की तरह गाढ़ा हो जाएगा। आप चाहें तो इसे तवे पर हल्का तेल या घी लगाकर मोटे चीले की तरह भी पका सकते हैं।
कैसे खाएं रागी थोपा?
रागी थोपा को आप गरमा-गरम घी के साथ खा सकते हैं। ऊपर से डाला गया घी इसकी खुशबू और स्वाद को और भी लाजवाब बना देता है। इसके अलावा, आप इसे नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ भी परोस सकते हैं।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
