सारंगढ़ । अशोका पब्लिक स्कूल में 7 फरवरी 26 को प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर विशाल पाण्डेय के द्वारा कक्षा नवमीं से बारहवीं के छात्र-छात्राओं को आगामी वार्षिक परीक्षा के स्ट्रेस से बाहर निकलने के तरीकों के साथ साथ अपने कैरियर निर्माण के लिए मोटिवेट किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विशाल पाण्डेय , प्राचार्य जे. मिश्रा एवं उप प्राचार्या श्रीमती प्रीति अवस्थी के द्वारा माता सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । मंचासीन महानुभावों को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए सम्मानित किया गया।तनाव मुक्त परीक्षा से संबंधित इस कार्यशाला में बच्चों के साथ साथ उनके पैरेंट्स भी उपस्थित रहे । पालकगण एवं बच्चों ने खुलकर अपने मन के बातों को विशाल सर के सामने रखा वं संतोषप्रद प्रत्युत्तर को पाकर सभी उत्साहित नजर आ रहे थे।इस कार्यशाला में संस्था के संरक्षक राजेश अग्रवाल, सीईओ संजय भूषण पांडे व संचालक पुरुषोत्तम अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

